रांची, जनवरी 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक यानी सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने अपर बाजार के बाजारटांड़ में छापेमारी की। शनिवार को हुई कार्रवाई में भागवंती प्लास्टिक नामक प्रतिष्ठान से 140 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। साथ ही दुकान संचालक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार के नेतृत्व में इन्फोर्समेंट टीम की ओर से की गई कार्रवाई से पूरे बाजार में काफी देर तक हड़कंप मच रहा। छापेमारी टीम में सहायक प्रशासक के अलावा निगम के कई कर्मचारी शामिल थे। प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचा तो ट्रेड लाइसेंस होगा रद्द निगम क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी तरह के प्लास्टिक की बिक्री या फिर इसके इस्तेमाल करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर प्रशासक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.