रुद्रप्रयाग, मई 27 -- उत्तराखंड अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने मंगलवार को केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धाम के साथ ही सोनप्रयाग में स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची। साथ ही पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां हैलीपैड से लेकर सम्पूर्ण रूट का सुरक्षा एवं अग्निशमन के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम में बनी नई पुलिस चौकी भवन की आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केदारनाथ धाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनके यात्रा अनुभव जाने। इस बार से यात्रा के शुरू में किए गए टोकन काउन्टर व लाइन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.