अल्मोड़ा, अप्रैल 17 -- रानीखेत। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊ मंडल गजेंद्र सिंह सौन ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर नाराजगी जताई। छात्राओं से कई सवाल पूछे। शिक्षकों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के निर्देश दिए। अपर निदेशक ने राबाइंका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्रों की घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई। कक्षा कक्षों में उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही नौनिहालों का भविष्य संवरेगा। विद्यालय में केवल 136 छात्राएं हैं, उन्होंने छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उनके साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.