हरिद्वार, फरवरी 8 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 14 मार्च को दो सत्रों में अपर निजी सचिव भर्ती-2024 की मुख्य परीक्षा कराएगा। पहले सत्र में सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकृति) और दूसरे सत्र में निबंध एवं आलेखन (लिखित/परंपरागत प्रकृति) विषयों की परीक्षाएं होंगी। मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित अभ्यर्थी 20 फरवरी तक आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। प्रभारी सचिव जयवर्धन शर्मा की ओर से इस बाबत आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर सूचना जारी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.