लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर निगम के भीतर चल रहे प्रशासनिक घमासान ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। महापौर सुषमा खर्कवाल की शिकायत पर शासन ने दोनों अपर नगर आयुक्तों के प्रकरण में दोबारा रिपोर्ट मांगकर साफ कर दिया है कि मामला अब केवल नगर निगम तक सीमित नहीं रहा। शासन के अनु सचिव संजय कुमार तिवारी ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर अपर नगर आयुक्त ललित कुमार के खिलाफ की गई शिकायत पर तत्काल विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। -- स्ट्रीट लाइट की बदहाली बना विवाद की जड़ महापौर सुषमा खर्कवाल ने शासन को भेजी गई शिकायत में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था उनकी उदासीनता के चलते पूरी तरह चौपट हो गई। हालात यह रहे कि दीपावली जैसे बड़े पर्व पर भी राजधानी की सड़कों पर अंधेर...