रुडकी, दिसम्बर 18 -- रुड़की तहसील में लंबे समय से रिक्त चल रहे अपर तहसीलदार के पद पर शुभांगिनी ने विधिवत रूप से गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालते ही तहसील प्रशासन में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अपर तहसीलदार का पद खाली रहने के कारण राजस्व से जुड़े अनेक कार्य लंबित चल रहे थे। जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पदभार ग्रहण करने के बाद शुभांगिनी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा तथा राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जाएगी। उन्होंने तहसील कर्मियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। तहसील परिसर में फरियाद लेकर पहुंचे सुरेश कुमार, शुभम, जाबिर अली सहित अन्य लोगों ने भी अपर तहसीलदार की नियुक्ति पर संतोष जताया है। ...