अंबेडकर नगर, अगस्त 7 -- अम्बेडकरनगर। अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत कुमार एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल ने श्रद्धा सेवा समिति अयोध्या की ओर से संचालित नगर के गोविंद गनेशपुर अटिका में स्थित वृद्ध गृह आश्रम का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आश्रम में मौजूद वृद्धजनों से कुशलक्षेम पूछा और आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के समय आश्रम में 31 वृद्धजन मौजूद मिले। अपर जिलाधिकारी ने मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आश्रम की साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही वृद्धजनों के स्वास्थ्य की समय समय पर चेकअप की जाए, जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। इस दौरान आश्रम प्रबंधक बीएन पांडेय ने बताया कि समय समय पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। वृद्धजनों का बेहतर ख्याल रखा जा रहा है। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.