गोरखपुर, जुलाई 5 -- पिपराइच। प्रदेश के अपर गन्ना आयुक्त (प्रशासन) प्रणय सिंह ने शुक्रवार को ग्राम हेमछापर, बेलवा और इस्लामपुर में गन्ना प्लाटों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को नवीनतम गन्ना प्रजातियों की बुआई के प्रति जागरूक किया और आधुनिक पद्धतियों से खेती कर कम लागत में अधिक उत्पादन लेने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को स्थानीय मांग के अनुसार सहफसली खेती अपनाने को भी प्रेरित किया। जिससे उनकी अतिरिक्त आय सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही उन्होंने पिपराइच चीनी मिल का निरीक्षण कर मरम्मत व रख-रखाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, जिस पर भरोसा दिलाया गया कि काम तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अपर गन्ना आयुक्त ने मिल सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.