बोकारो, अप्रैल 10 -- अपर एवं सत्र न्यायधीश प्रथम पवन कुमार को उनके स्थानांतरण के अवसर पर भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने पवन कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। श्री गिरि ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कुमार के मार्गदर्शन व कर्तव्य परायणता ने बोकारो की न्यायिक व्यवस्था को सशक्त किया है। डाल्टेनगंज में भी वे इसी तरह का उत्कृष्ट कार्य करेंगे। ज्ञात हो कि उनका स्थानांतरण बोकारो से डाल्टेनगंज में हुआ है, जहां वे अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे। वहां उपस्थित समारोह में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश तृतीय देवेश कुमार त्रिपाठी ने श्री कुमार के बोकारो में उनके योगदान और निष्पक्ष न्याय के लिए उनकी प्रशंसा की। बिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.