गोरखपुर, फरवरी 24 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील कैम्पियरगंज के प्रशासनिक भवन, सभी न्यायालयों, तहसील खतौनी कक्ष, रजिस्ट्रार कार्यालय, नजारत सहित विभिन्न पटलों का केबी सिंह, अपर आयुक्त गोरखपुर मण्डल ने निरीक्षण किया। सोमवार को अपर आयुक्त ने पत्रावलियों व अभिलेखों का गहन परीक्षण किया तथा पाई गई त्रुटियों को अविलम्ब दुरुस्त करने के निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ पाठक, उपजिलाधिकारी न्यायिक मलखान सिंह, तहसीलदार नरेंद्र कुमार, नायाब तहसीलदार प्रकाश सिंह, हंसराज सहित सभी पेशकार, राजस्व लिपिक, राजस्व निरीक्षक, नायाब नाजिर, रजिस्ट्रार कानूनगो एवं वासिल बाकी नवीस सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...