सोनभद्र, फरवरी 18 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त राजकुमार द्विवेदी ने बुधवार की दोपहर तहसील मुख्यालय स्थित उपजिलाधिकारी और तहसीलदार कार्यालय एवं न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अपर आयुक्त राजकुमार द्विवेदी ने बुधवार को मुकदमों के निस्तारण एवं पेंडिंग पत्रावलियों, पत्रावलियों के रखरखाव, धारा 116 एवं 24 के 2023 से अब तक के पत्रावलियों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने धारा 76 सहित अन्य पत्रावलियों की गंभीरता से जांच की। इसके उपरांत उन्होंने संग्रह अमीन कार्यालय, नजारत के रजिस्टर नंबर 4, अहलमद कार्यालय के माल एवं फौजदारी आदि कार्यालय एवं उनमें रखे पत्रावलियों को देखा। इस मौके पर एसडीएम निखिल यादव, एसडीएम न्यायिक अश्वनी कुमार, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.