मुजफ्फर नगर, फरवरी 21 -- अपर आयुक्त (प्र.) सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर भानू प्रताप यादव ने तहसील, ब्लाक व नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जन्म-मृत्यु, कर वसूली, जलमूल्य, निर्माण कार्य से सम्बन्धित अभिलेखो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों को समस्त अभिलेखो का रख रखाव उचित प्रकार से किए जाने, जन्म की पंजिका को संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए। सम्पत्ति रजिस्टर की जांच करते हुए निर्देश दिए कि समस्त सम्पत्तियों का उचित प्रबन्धन किया जाए। अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन द्वारा अवगत कराया गया कि सरकारी सम्पत्ति पर काफी लोगो द्वारा अवैध कब्जे किए गए है, जिनके सम्बन्ध में वाद न्यायालय में विचाराधीन है। अपर आयुक्त द्वारा वादो में प्रभावी पैरवी किए जाने और वादो का शीघ्र नि...