मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- चुनार हिन्दुस्तान संवाद । नगर के किला घाट स्थित साहित्य संत धाम गंगा तट पर मंगलवार की शाम को मौजी जीयरा एसोसिएशन की ओर से हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर काव्यपाठ व बिरहा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डा. विश्राम ने गंगा तट पर गंगा दर्शन सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। सेल्फी प्वाइंट मौजी जीयरा एसोसिएशन के अध्यक्ष कुशवाहा दीप मौर्य व सहयोगियों की ओर से बनवाया गया है। अपर आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि चुनार नगर व आसपास के क्षेत्र को प्रकृति ने पर्यटन की दृष्टि से कई वरदान दे रखे हैं। गंगा किनारे जनसहयोग से बना यह सेल्फी प्वाइंट यहां आने वालों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इससे पहले नगर के साहित्यकार राजन ने अपने काव्य पाठ से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बिरहा कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.