नई दिल्ली, जनवरी 12 -- लखनऊं में केजीएमयू कुलपति की मुख्यमंत्री योगी से भेंट के बाद कुलपति कार्यालय में उपद्रव करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रस्तावित डॉक्टर-कर्मचारियों की हड़ताल टल गई है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कराने के मसले पर प्रस्तावित हड़ताल एक दिन के लिए टाल दी गई। केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। नौ जनवरी को केजीएमयू कुलपति कार्यालय में हुए उपद्रव की सिलसिलेवार जानकारी दी। सीएम योगी ने धर्मांतरण प्रकरण और उसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए एसटीएफ से जांच कराने की बात कही। आपको बता दें कि केजीएमयू के डॉक्टर और कर्मचारियों का आरोप है कि अपर्णा के समर्थकों ने केजीएमयू परिसर में अमर्यादित व्यवहार किया और काम में बाधा ...