छपरा, फरवरी 3 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सदर अनुमंडल के एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह के कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई, जिसमें लूट, हत्या, डकैती, अपहरण सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।अपराध समीक्षा के दौरान एडिशनल एसपी ने लंबित कांडों की प्रगति की जानकारी ली और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गंभीर आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर वैसे अपराधियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.