बदायूं, अगस्त 30 -- बदायूं। प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। अपराध रोकने में योगी सरकार विफल साबित हुई है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अपराधियों में कानून का डर खत्म सा हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश व जिले में बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए आंकड़े जारी किए। उन्होंने नेकपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर अपराधों के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। योगी सरकार कानून का राज स्थापित करने में विफल हो गई है। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां ने कहा कि अगस्त माह में जिले के विभिन्न थानों में 470 अपराध दर्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा 54 अपराध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.