धनबाद, मई 21 -- झरिया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि धनबाद में आए दिन दिनदहाड़े हत्या, लूट, छिनतई, चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकने में धनबाद पुलिस पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। मंगलवार को झरिया के भागा स्थित शौचालय में काम करने वाले एक युवक बबलू रजक को एक युवक ने रॉड से मारकर हत्या कर दी। घटना काफी दुखद है। इसका आरोप वही के पप्पू खान पर लगा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पूरे झारखंड और धनबाद में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.