अलीगढ़, दिसम्बर 28 -- गभाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सक्रिय हैं। एसएसपी शुक्रवार को देर रात्रि गभाना क्षेत्र में पहुंचे लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय रहते पुलिस को दें। उनका कहना था कि जनता के सहयोग से ही जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित की जा सकती है, जिससे अपराधों को समय पर रोका जा सके और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। एसएसपी ने देर रात जनपद के गभाना क्षेत्र के बीरपुरा मोड़, दौरऊ मोड़ आदि विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। यह मार्च कानून व्यवस्था का जायजा लेने, अपराध पर अंकुश लगाने और आम जनमानस में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...