नई दिल्ली, जुलाई 12 -- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने किया सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता समाज में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए केवल सख्त कानून पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि धार्मिक और नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है। यह बात जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रो. सलीम इंजीनियर ने एक ऑनलाइन सर्वधर्म सम्मेलन में कही। सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के गुरुओं और विचारकों ने हिस्सा लिया और समाज में व्याप्त हिंसा, अन्याय और अपराध की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। प्रो. सलीम ने कहा कि आज का मनुष्य अपने जीवन का उद्देश्य भूल चुका है और मानवीय मूल्यों से दूर हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को आपराधिक तत्वों का समर्थन बंद करना चाहिए और मीडिया व न्यायपालिका को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। स्वामी सुशील गोस्वामी महाराज, स्वामी लोकानंद, फादर नॉर्बर्ट हर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.