जौनपुर, अगस्त 12 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बिशुनपुर व पटैला बाजार में नव निर्मित पुलिस बूथ का शुभारंभ सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयूष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कहा कि बूथ के संचालन से क्षेत्र वासियों को त्वरित सहायता मिलेगी। एडिशनल एसपी ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश तभी लग सकता है, जब आम जन मित्र की तरह पुलिस का सहयोग करे। अक्सर शिकायतें मिलती थी कि किसी घटना के बाद पुलिस देर से पहुंचती है। जब पुलिस स्टेशन घटनास्थल से दूर होता है तो विलंब से पहुंचना स्वाभाविक हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस बूथ के संचालन से जाहां अपराध पर पर रोक लगेगी। वहीं स्थानीय लोग भयमुक्त होकर अपना काम करेंगें। चौबीस घंटे पुलिस बल तैनात रहने से व्यवसायियों से लेकर आम जन सभी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.