सिमडेगा, अप्रैल 22 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। नव पदस्‍थापित थाना प्रभारी संजीत कुमार ने मंगलवार को प्रभार लेने के बाद प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों के साथ बैठक की। मौके पर उन्‍होंने एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने थाना एवं आम जनता के बीच संयोजकता कैसे स्थापित हो इस पर विशेष रुप से चर्चा की। नये थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने अपील की है। ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि वे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में प्रखंड प्रमुख सरस्वती देवी, उप प्रमुख अजय जायसवाल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि देवनिस खलखो, मुखिया उर्मिला कुजूर, मुखिया अनास्तासिया खलखो,मुखिया जगेस्वर प्रधान, द्वारिका जायसवल, नंदकुमार यादव, अशोक गुप्ता, अबर साय, सफार अली, एसआई धनजय कु...