पटना, जनवरी 27 -- जदयू प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम और परिमल कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से ही अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता के साथ कायम रहे हैं। यह नीति केवल एक औपचारिक घोषणा नहीं, बल्कि शासन और प्रशासन के हर स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू की गई एक सख्त, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था है। इसने बिहार की प्रशासनिक संरचना में ऐतिहासिक और सकारात्मक परिवर्तन किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...