किशनगंज, फरवरी 4 -- दिघलबैंक। एसएसबी 19वीं बटालियन एफ कंपनी धनतोला के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक किया। बैठक का आयोजन सीमा पीलर संख्या 128 के समीप स्थित चौकी पर किया गया। बैठक में धनतोला के कंपनी कमांडर एसिस्टेंट कमांडेंट कार्तिक दत्त ने कहा कि सीमा क्षेत्र के विकास के लिए साथ ही असमाजिक तत्वों पर अंकुश बनाए रखने के लिए जवानों एवं सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच आपसी तालमेल रहना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से एसएसबी का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही तस्करी एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई अंजान व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में नजर आवे तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी एसएसबी कैम्प में दें। एसिस्टेंट कमांडे...