बलरामपुर, जनवरी 12 -- तुलसीपुर, संवाददाता। इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बघेलखण्ड थाना कोतवाली जरवा पुलिस टीम एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार भ्रमण, पैदल गश्त तथा चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की सतर्कता के साथ जांच की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा इंडो-नेपाल सीमा के मुख्य मार्गों पर स्थित पुलिस व एसएसबी चेक पोस्टों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वाले लोगों और वाहनों की गहन चेकिंग कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसका उद्देश्य सीमा क्षेत्र में शां...