लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थानाध्यक्षों एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों द्वारा सोमवार की रात्रि में व्यापक पैदल गश्ती अभियान चलाया गया। नगर थाना के साथ कबैया, बड़हिया, सूर्यगढ़ा थाना सहित अन्य थानों के द्वारा इस अभियान के तहत पुलिस बल ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गली-मोहल्लों, मुख्य सड़कों, बाजारों तथा संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला प्रशासन द्वारा लगातार पैदल गश्ती पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रत्येक दिन पुलिस कर्मियों को पैदल ही सड़कों और मोहल्लों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव बना रहे और लोग निश्चिंत होकर अपने घरों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.