किशनगंज, फरवरी 12 -- किशनगंज। जिले में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से एसपी संतोष कुमार ने सुपर पेट्रोलिंग का गठन किया है। इस नई व्यवस्था के तहत पूरे जिले को 4 जोन में विभाजित किया गया है, जहां वरीय पुलिस पदाधिकारी सीधे गश्ती की निगरानी करेंगे। रात्रि 2:30 से सुबह 4:30 तक पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एसपी के आदेशानुसार, सुपर पेट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था रात्रि 2:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर थाने की ओडी, गश्ती दल, गार्ड चेकिंग और ईआरवी की जांच करेंगे। समय-समय पर डीएसपी और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी इसकी आकस्मिक जांच करेंगे। आम नागरिक किसी भी आपात स्थिति या समस्या के लिए संबंधित जोन के प्रभारी पदाधिकारी को सी...