जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- अपराध नियंत्रण के लिए अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट व कुर्की जब्ती आदेश पर सभी थानों को तत्काल कार्रवाई करनी होगी। क्राइम मीटिंग में एसएसपी किशोर कौशल ने यह आदेश दिया था। इसके साथ ही वारंट पर कार्रवाई व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मुख्यालय को देनी होगी। इधर, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के जल्द निष्पादन, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने एवं अधिकारियों को औचक जांच करने का आदेश दिया है। दूसरी ओर, सूचना तंत्र बढ़ाने के लोगों से व्यवहार कुशल बनने पर वरीय अधिकारियों ने जोर दिया है ताकि लोग बेहिचक किसी घटना की जानकारी निकटतम थाना को दे सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.