पटना, जनवरी 30 -- लोदीनगर स्थित पुलिस केन्द्र पटना में शुक्रवार को नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा ने कहा कि थानों की कार्य प्रणाली, विवेचना, कानून व्यवस्था, व्यवहार और अनुशासन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नए अधिकारियों को अपराध नियंत्रण पर विशेष तौर पर काम करना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस अवर निरीक्षकों को स्टेशन डायरी का लेखन, हरके गतिविधि पर नजर रखने, एफआईआर दर्ज कैसे करें, रजिस्टरों का रखरखाव के बारे में जानकारी दी। घटना स्थल का निरीक्षण, साक्ष्य एकत्र करना, वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करना, बयान कैसे दर्ज करें, साक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जाता है। चार्जशीट अनुसंधान के क्रम में सभी साक्ष्यों का समायोजन करते हुए सभी कानूनी प्रक्रिया अपनाएं। कानून व्यवस्था में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थ...