अररिया, मार्च 10 -- भरगामा एस। होली पर्व पर अपराध नियंत्रण और शराब तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए भरगामा पुलिस प्रशासन ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान लहरिया कट बाइकर्स और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग से हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक पुलिस को देख रास्ता बदलकर भागते नजर आए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर अररिया-सुपौल एनएच बॉर्डर और जिलेबिया मोड़ पर सख्त चेकिंग की गई। वहीं, एसआई राजनारायण यादव ने पुलिस बल के साथ खजूरी जेबीसी नहर पर जांच अभियान चलाया। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई परवेज आलम, एसआई सिफैत यादव और एएसआई विभाष सिंह की टीम ने कदम चौक, जयनगर मोड़ और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की सघन तलाशी ली। ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट और कागजात के चल रहे वाहनों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और...