गढ़वा, फरवरी 8 -- रमना, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने रविवार को रमना थाना का निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, अपराधियों की धर-पकड़, सघन गश्ती, वाहन चेकिंग सहित कई आवश्यक विभागीय दिशा-निर्देश थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारियों को दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों का रहन-सहन, पहनावा, खान-पान, क्रिया-कलाप, सिरिस्ता का कार्य, अपराध नियंत्रण के उपाय, लंबित कांडों का निष्पादन, उपस्कर की उपलब्धता, पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के रहने की व्यवस्था, थाना परिसर की साफ-सफाई, स्टेशन डायरी, थाने की अन्य पंजी सहित अन्य पणजी का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक पाया गया। मौके पर बंशीधर नगर इंस्पेक्टर जितेंद्र आजाद, थाना प्रभारी आकाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.