गढ़वा, मई 8 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह और सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण ने बताया कि अपराध नियंत्रण और पुराने कांड को समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गस्ती तेज करने को कहा है। साथ ही चौक-चौराहों पर विशेष नजर बनाए रखें। बढ़ते वाहन दुर्घटना को देखते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान लागातार चलाएं। एमवी एक्ट के तहत बिना हेलमेट के मोटरसाइकल चलाने वाले चालक, बिना ड्राइवरी लाइसेंस, ट्रिपल लोडिंग और तेज गति से मोटरसाइकल चलाने वाले चालकों चिन्हित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.