गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई गुंजाइश न रहे। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने निर्देश दिए कि भीड़-भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। त्योहारों के दौरान पैदल गश्त बढ़ाने के साथ-साथ रात्रिकालीन पेट्रोलिंग को भी और सशक्त किया जाएगा, ताकि असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी बनी रहे। अपराध नियंत्रण की रणनीति ...