लोहरदगा, नवम्बर 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के किस्को थाना में शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक संदीप रंजन की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई। इस मौके पर किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज, कूड़ु थाना प्रभारी मनोज कुमार, कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी एवं बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौजूद रहे। बैठक में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की समीक्षा की गई तथा क्राइम कंट्रोल, कांडों के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी अभियानों की स्थिति एवं आपराधिक गिरोहों पर अंकुश लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डीएसपी संदीप रंजन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.