बिजनौर, दिसम्बर 9 -- मिशन शक्ति के तहत राजा चरत सिंह इंटर कालेज साहनपुर में छात्राओं को आत्मरक्षा के संबंध में एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया और आवश्यक जानकारी दी। छात्राओं को विपरीत परिस्थिति में हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करने की हिदायत दी। राजा चरत सिंह इंटर कालेज साहनपुर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला उप निरीक्षक पायल तोमर ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध को छुपाए नहीं। टोल फ्री नंबर 1090 पर निसंकोच शिकायत करें। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और अपराधी पर कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय के रास्ते में कोई परेशान करता है या अश्लील फब्तियां कसता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें। घरेलू हिंसा की शिकायत भी महिलाएं 1090 पर कर सकती हैं। उन्होंने साइबर क्राइम से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। साइ...