रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। गैंगस्टर अमन साहू अपराध के रास्ते राजनीति की दुनिया में इंट्री करना चाहता था। उसने 2024 के विधानसभा चुनाव हजारीबाग के बड़कागांव सीट से लड़ने की तैयारी की थी। लेकिन कोर्ट से इजाजत नहीं मिलने के कारण वह चुनाव लड़ नहीं पाया था। इसके बाद फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्रोफाइल पर वह खुद को बड़कागांव का 2029 का भावी विधायक व समाजसेवी बताता था। रायपुर जेल में रहने के दौरान भी उसके फेसबुक पेज से कई नेताओं को जन्म दिन की बधाइयां दी जाती थीं। तीन साल सजा सुनाए जाने पर नहीं लड़ सका था चुनाव बड़कागांव से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए अमन साहू ने लातेहार के सेशन कोर्ट में सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। लातेहार अनुमंडलीन न्यायिक दंडाधिकारी ने रंगदारी के मामले में दोषी पाते हुए उसे तीन साल की सजा व पांच ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.