गिरडीह, दिसम्बर 19 -- खोरीमहुआ। झारखंड प्रदेश सहित गिरिडीह क्षेत्र में अपराध, भ्रष्टाचार, भूमाफियाओं का आतंक, चोरी, लूटपाट और हत्याओं की बढ़ती घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों के बीच यह चर्चा आम हो चली है कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है, जबकि प्रशासन और सरकार उन पर प्रभावी लगाम लगाने में विफल नजर आ रही है। अखण्ड हिन्दू एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप योगी ने झारखंड के गिरिडीह की मौजूदा स्थिति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो राज्य सरकार अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और प्रशासनिक दलालों को खुली छूट दे चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े अपराधी, हत्यारे, भूमाफिया और संगठित गिरोह बेखौफ होकर अपने अवैध धंधों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन की सख्ती ग...