जमशेदपुर, मई 19 -- जमशेदपुर।कदमा पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान अंकुर सिंह और उदयभान सिंह के रूप में हुई है। अंकुर सोनारी के ग्वाला बस्ती का निवासी है, जबकि उदयभान सीतारामडेरा के न्यू बाराद्वारी इलाके का रहने वाला है।सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा स्थित एलआईसी ग्राउंड के पास दो युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर दोनों को मौके से धर दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अंकुर सिंह के खिलाफ सोनारी थाने में टिंकू साहू हत्याकांड का मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.