बगहा, फरवरी 22 -- बेतिया/मझौलिया, हिसं/एप्र। पुलिस टीम ने शनिवार की रात मझौलिया बाजार में छापेमारी कर अपराध की साजिश रचते चार बदमाशों को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सदर-1 एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया वार्ड-सात के अक्षय कुमार व पवन कुमार तथा बैठनिया वार्ड-5 निवासी राजा ठाकुर व चैलाभार वार्ड चार निवासी चंकी पांडेय उर्फ मृत्युंजय पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो देसी पिस्टल, चार कारतूस, चार मोबाइल फोन व सिम कार्ड जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मझौलिया बाजार स्थित आरके ज्वेलर्स के पास कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर एसएसप...