सहरसा, जनवरी 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के बनमा भगता टोला में बुधवार की रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के घर से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसकी जानकारी गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि ईटहरी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित महेन्द्र यादव के घर में अवैध हथियार के साथ अपराध की साजिश रची जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान एक युवक भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में स्नानघर से हथियार बरामद हुए। गिरफ्तार युवक विजय कुमार है, जिसका आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.