पूर्णिया, जनवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अहले सुबह एक किराना दुकान में घुसे दो चोरों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उनकी जमकर खबर ली गई। घटना शहर के मधुबनी थाना के महलदार टोला की है। आरोप है कि एक किराना की दुकान से अहले सुबह करीब तीन बजे कुछ आहट आसपास के लोगों को सुनाई पड़ी। जब लोग उक्त दुकान के पास गए तो शटर का ताला टूटा हुआ पाया। दुकान के भीतर दो युवक चोरी का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों की पहचान मधुबनी थाना के सिंघरौली निवासी मो शमीम एवं मरंगा थाना के मिल्की निवासी जमशेर आलम के रूप में हुई। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...