लखनऊ, जनवरी 28 -- फोटो, सुधांशु जी के पास मिलेंगे लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सफर फाउण्डेशन की ओर से हास्य नाटक फितूर का उद्यान भवन प्रेक्षागृह किया गया। मो.अनवर के निर्देशन में मंचित नाटक माध्यम से लालच, सत्ता और त्वरित सफलता पाने के लिए मानवीय मूल्यों को भूल जाने वालों को संदेश दिया गया। नाटक फितूर समकालीन समाज में तेजी से बढ़ते अपराध, लालच और मानसिक विकृति पर आधारित एक सशक्त सामाजिक नाट्य प्रस्तुति रही। कहानी चार अपराधियों के एक ऐसे गिरोह की है जो एक सुंदर युवती की सहायता से धनवान और प्रभावशाली लोगों को अपने जाल में फंसाता है। यह गिरोह पहले शिकार को प्रेम और आकर्षण के माध्यम से भ्रमित करता है फिर उसका अपहरण कर भारी फिरौती की मांग करता है। समय बीतने के बाद अपराधियों के बीच अविश्वास, लालच और स्वार्थ बढऩे लगता है। यही आपसी मतभेद धीरे धीरे उन...