हरदोई, दिसम्बर 14 -- टड़ियावां। सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। थाना क्षेत्र के गांव रावल के ग्राम सचिवालय के परिसर में शनिवार की रात्रि चौपाल में क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों के साथ-साथ गांव की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। सीओ चौहान ने मिशन शक्ति तहत महिलाओं की सुरक्षा, गांव स्तर पर निगरानी व्यवस्था और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग और सोशल मीडिया के बढ़ते खतरों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। ग्राम प्रधान सर्वेंद्र कुमार राव से गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था स...