गोंडा, दिसम्बर 18 -- करनैलगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत गुरुवार को कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम परसा गोड़री स्थित कंपोजिट स्कूल में संपन्न हुआ। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय के नेतृत्व में एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को नारी सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...