हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि । राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर एवं सदस्यगण डेलिना खोंगडुप, डॉ अर्चना मजूमदार एवं ममता कुमारी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के साथ जिला समाहरणालय सभाकक्ष में प्रमंडल स्तरीय वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सभी जिलों के वरीय पदाधिकारियों से उनके-अपने जिलों में विभिन्न अपराधों की स्थिति, महिला संबंधित अपराध दर, महिला सुरक्षा, महिला थाना, पिंक पेट्रोल, जागरुकता अभियान, डावरी डेथ, डायन प्रथा, विचक्राफ्ट, सफलता की कहानियां, एसटी एससी मामलों, साइबर अवेयरनेस एवं संबंधित चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में महिला आयोग कि ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.