मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने समस्त हल्का प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज एवं हेड कांस्टेबल आदि के साथ क्षेत्र में अपराधों को रोकने के लिए रविवार की सुबह बैठक की, जिसमें थाना प्रभारी संजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि के समय संघन चेकिंग अभियान चलाएं तथा ग्रामीणों को भी जागरूक करें जिससे होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। तथा थाना क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत में मौजूद चौकीदारों को भी अपने-अपने गांव में कड़ी निगरानी करने के भी दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर थाना प्रभारी संजय कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक महेश मलिक, उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह, उपनिरीक्षक माहिर अब्बास, कांस्टेबल दीपक राठी कुलदीप सिंह कुलदीप अत्रि एवं महिला कांस्टेबल आदि मौजूद रहे

हिंदी...