रांची, नवम्बर 28 -- रांची, संवाददाता। कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग का सक्रिय सदस्य और कोयलांचल शांति सेना नामक संगठन के साथ जुड़कर संगठित अपराध में शामिल होने के आरोप में जेल में बंद आरोपी रवि आनंद (36 वर्ष) को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात याचिका खारिज कर दी। वह बीते 22 अक्तूबर से जेल में है। आरोपी पर अवैध हथियार रखने और यूएपीए के गंभीर प्रावधानों के तहत संगठित अपराध करने का आरोप है। मामला 22 अक्तूबर 2025 का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक काले रंग की सफारी में संदिग्ध अपराधी घूम रहे हैं। पारचुटू ओवरब्रिज के पास वाहन रोकने पर उसमें चार लोग बबलू खान, रवि आनंद, मो. शाहिद और सेराज मिला। तलाशी के दौरान रवि आनंद की पैंट की जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.