रांची, जनवरी 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पिस्का मोड़ तेल मील गली में बीते शनिवार की शाम में ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से तीन लोग घायल होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अपराधी संजय पांडेय और उसके गुर्गों ने अंजाम दिया था। पंडरा पुलिस ने मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस एक देसी लोडेड कट्टा, सात खोखा समेत अन्य चीजें बरामद कीं। गिरफ्तार अपराधियों में पंडरा के संजय पांडेय, पप्पू साव, रोहित पांडेय, रातू के आशु साहु उर्फ बबलू, जुबैर खान उर्फ अज्जू और संतोष गुप्ता उर्फ बाबू शामिल है। पुलिस को पता चला कि सुकुरहुट्टू में तीन एकड़ जमीन है। उस विवादित जमीन के पैसे के बंटवारे को लेकर संजय पांडेय गुट और विकास सिंह गुट के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। 17 जनवरी को दोपहर में दोनों गुटों के बीच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.