मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी। राजनगर थाना क्षेत्र के बलाट गांव में हुई गोलीकांड की घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने झंझारपुर-मधुबनी एसएच रामपट्टी सड़क को जाम कर दिया,जिससे करीब चार घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। आक्रोशित मुआवजा और अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्च निकाला। ग्रामीणों की मांग थी कि गोलीकांड में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.