चतरा, जून 23 -- चतरा प्रतिनिधि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिये सदर थाना की पुलिस विभिन्न चौंक चौराहों पर सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शहर में प्रवेश द्वार हेरू डैम के समीप सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार स्वयं अभियान चला रहे थे। उन्होंने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की काफी बारिकी से जांच की। उन्होंने बताया कि हजारीबाग में दिन दहाड़े गोलीकांड को अंजाम देने वाले चतरा के उत्तम यादव का सुराग पुलिस लगा रही है। वैसे चतरा पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी के लिये अभियान चला रही है। उसपर चतरा जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। मालूम हो कि उत्तम यादव चतरा शहर के सुरही मुहल्ला का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.