गिरडीह, जनवरी 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के वर्कशॉप से सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर समेत 25 हजार रुपये के सामान चोरी के मामले में मुफस्सिल पुलिस की तफ्तीश चल रही है और लगातार नये-नये तथ्य व साक्ष्य सामने आ रहे हैं। एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो लगातार मामले में माथापच्ची कर रहे हैं। पुलिस को अपराधियों के साथ सांठ-गांठ रखने वाले और साजिश रचकर सीसीएल के सामान की चोरी करवाने वाले अंदर वालों की भनक लग चुकी है। कई सीसीएल कर्मी, सुरक्षा कर्मी, होमगार्ड के जवान एवं आउटसोर्स के भी कुछ कर्मियों के हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी निगाह है। पुलिस के रडार पर लगभग डेढ़ से दो दर्जन ऐसे लोग हैं। इसको लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो व पुअनि संजय कुमार जीएम गिरीश राठौर व पीओ जीएस मी...